सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2024/ जिले में कार्यरत पटवारियों के 12 जून 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से राजस्व संबंधित समस्त काम प्रभावित हो रहे हैं। इससे आम जनता का राजस्व से संबंधित कार्य प्रभावित नहीं हो, को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने हड़ताल में सम्मिलित पटवारी के हल्के का समस्त प्रभार राजस्व निरीक्षक को सौंपा है और पालन प्रतिवेदन तत्काल कार्यालय कलेक्टर (भू – अभिलेख) जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ कार्यालय को उपलब्ध कराने निर्देशित किया है। इस आशय का पत्र कलेक्टर धर्मेश साहू ने सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) को जारी किया है। अपने पत्र में कलेक्टर श्री साहू ने राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सूचना पत्र 7 जून 2024 एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तहसीलदारों से प्राप्त प्रतिवेदन को संदर्भ किया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
