प्रदेश में बढ़ती हिंसा के विरोध में 18 जून को कांग्रेस का भारत माता चौक सारंगढ में धरना प्रदर्शन…
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ । सारंगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पत्र के माध्यम से सभी जिला अध्यक्षों को धरना प्रदर्शन हेतु निर्देशित किया गया है। जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई है और सरकार हाथ में हाथ धरे बैठी है। बलौदाबाजार की घटना छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जो भाजपा सरकार में काला अध्याय है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि आज प्रदेश में किसान, पत्रकार, महिला, युवा और व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। आम जनता में दहशत का माहौल है लोगों के सुरक्षा के साथ जब भी खिलवाड़ होगा तो कांग्रेस पार्टी पुरी उर्जा के साथ हर मोर्चे में सरकार का विरोध करेगी।
अरुण मालाकार ने कहा कि इस तारतम्य में कांग्रेस पार्टी रायगढ़ में 18 जुन मंगलवार को भारत माता चौक के पास शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करते हुये जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर सरकार को आगाह करेगी।
कार्यक्रम मे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रभारी पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर जी ,सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ,बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे जी उक्त धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित रहेगें।
जिसमे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के समस्त आप सभी सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेसीजन
मा. पुर्व सांसद ,सांसद प्रत्याशी
प्रदेश पदाधिकारी/प्रतिनिधि
जिला कांग्रेस के पदाधिकारी
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष/पदाधिकारी
निगम मंडल आयोग के पुर्व सदस्य
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य
वरिष्ठ कांग्रेसी युवा कांग्रेस
महिला कांग्रेस ,सेवादल ,NSUI
इंटक ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ
अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग,किसान कांग्रेस,सोशल मीडिया,,आई टी सेल ,खेल प्रकोष्ठ
व्यापार प्रकोष्ठ ,नगर पालिका / नगर पंचायत के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष एवं पार्षद त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि , सहकारिता के सदस्य
लघु वनोपज के सदस्य ,कृ. उ. मंडी के सदस्य पूर्व एल्डरमैन एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला/ ब्लाक के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त सम्माननीय कांग्रेस कार्यकर्ताजन की उपस्थिति रहने की बात कही है।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
