हरियाणा। आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के लिए हरियाणा सरकार कई योजनाएं चला रही है। अगर आप भी बीपीएल कार्ड धारक है तो आपके लिए काम की खबर है। आपका घर पुराना हो चुका है और उसे ठीक कराने के लिए पैसे नहीं है। तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब हरियाणा सरकार घर की मरम्मत के लिए पैसे दे रही है। गरीब परिवार को हरियाणा सरकार अंबेडर आवास नवीकरण योजना के तहत घर को रिपेयर करने के लिए 80 हजार रुपए की आर्थिक मदद करेगी।

हरियाणा सरकार की इस योजना का लाभ केवल गरीब लोगों को मिलता है। योजना के तहत गरीब लोग घर को ठीक करवा सकते हैं। इससे घर की मरम्मती भी आसानी से हो जायेगी और किसी प्रकार की कोई दिक्कत भी नहीं होगी। इसके लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंटेशन करना होगा। उसके बाद ही आपको यह सरकारी मदद मिल पायेगी।
अंबेडकर आवास नवीकरण योजना का लाभ
हरियाणा सरकार अंबेडकर आवास नवीकरण स्कीम के तहत गरीब परिवारों के घऱ के नवीनीकरण के लिए आर्थिक मदद करती है।अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो कुछ नियमों का पालन करना होगा।
योजना के आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, फैमली के एक सदस्य के नाम मकान के पेपर, राशन कार्ड, मकान के साथ एक फोटो, कास्ट सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही किसी सरकारी बैंक में खाता भी होना जरूरी है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
1. हरियाणा राज्य का निवासी होना जरूरी है।
2. आवेदक के पास गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
3. आवेदन करने वाले के नाम 10 साल पुराना जर्जर मकान होना चाहिए।
4. आवेदक योजना का लाभ केवल एक बार ले सकता है।
5. बीपीएल सूची में आने वाले लोगों को स्कीम के धनराशि मिलने में प्राथमिकता दी जाएगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
