झारखण्ड: पिछले दिनों रांची से लगे रहे ओपी इलाके के दुलमी गाँव में हत्या की एक वारदात सामने आई थी। यहाँ समीर नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जाँच में पाया गया कि समीर नाम के शख्स की हत्या तब की गई जब वह अपने घर पर सो रहा था। हमलावर ने बेहद करीब से उनके माथे पर गोली चलाई थी। इससे समीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में अर्जुन नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

वही अब इस पूरे हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी अर्जुन ने जो खुलासे किये हैं वह हैरान कर देने वाला हैं। सेक्स और बदले की चादर से लिपटे इस हत्याकांड की कहानी सुनकर खुद पुलिस भी हैरान हैं।
जानकारी के मुताबिक़ हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक समीर का सम्बन्धी ही हैं। समीर हत्यारे अर्जुन के पत्नी का जीजा था यानि आरोपी का साढ़ू। उसने बताया कि वह करीब 12 साल से साढ़ू समीर की हत्या का प्लान बना रहा था। उसने दो बार हत्या की कोशिश भी की थी लेकिन वह सफल नहीं हो सका। वही बीते 11 मई को मौका मिलते ही उसने समीर पर फायर कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। कातिल अर्जुन ने इस हत्या के पीछे जो वजह बताई हैं वह काफी हैरान कर देने वाली हैं।
बीवी से था अवैध सम्बन्ध
आरोपी अर्जुन ने बताया कि मृतक समीर उसकी पत्नी एक साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। उसे जब भी मौका मिलता था वह उसके साथ सेक्स करता था। उसकी बीवी जब अपने मायके जाती थी तो समीर वहां भी पहुँच जाता था और अपनी हवस मिटाता था।
करता था जबरन सेक्स
इस बात की जानकारी उसे करीब 12 साल पहले शादी के ठीक बाद खुद उसकी पत्नी ने दी थी। इसके बाद से ही अर्जुन समीर से रंजिश रखने लगा था। वह करीब 12 सालों तक समीर की हत्या का प्लान बनाता रहा। पिछले दिनों जब समीर एक पार्टी में पहुंचा हुआ था तो वहां अर्जुन भी लोडेड कट्टे के साथ पहुंचा और उसपर करीब से गोली दाग दी। पुलिस ने हत्यारोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया हैं। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल कट्टा भी बरामद कर लिया गया हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
