अपनी फसलों के उचित दाम के लिए किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि उनकी फसलों का सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण करे और इसके लिए बाजार की व्यवस्था करे। हालांकि सरकार ने धान, गेहूं, चना सहित कई फसलों की MSP तय कर रखी है। इसी बीच ओडिशा की मोहन चरण माझी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है, जिसे जानकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

दरअसल ओडिशा ने सीएम मोहन चरण माझी ने पद और गोपनीयता की शपथ लेते ही कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम मोहन चरण और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। कैबिनेट ने किसानों के हित में सबसे बड़ा फैसला लिया है। मंत्रिमंडल ने धान कीमत में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, जिसके बाद अब किसानों को प्रति क्विंटल धान का 3100 रुपए भुगतान किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले ओडिशा में धान का समर्थन मूल्य 2180 रुपए था। यानि धान कीमतों में सीधे 920 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

जगन्नाथ मंदिर के तीन बंद गेट आज खुलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भगवन जगन्नाथ मंदिर के बंद सभी तीन द्वार खोले जायेंगे। यह द्वार कोविड कल से ही बंद पड़े हुए हैं। पिछले कुछ साल से इन्हे खोलने की लगातार मांग की जा रही थी लेकिन तत्कालीन बीजद सरकार इस पर किसी तरह का फैसला नहीं ले पा रही थी। जानकारी के अनुसार आज सीएम मोहन चरण खुद भी पुरी में मौजूद हैं जबकि उनके सभी मंत्री भी पुरी में ही ठहरे हुए हैं। सभी नेता मंदिर के द्वार खोले जाने के दौरान वहां मौजूद रहेंगे।
माझी सरकार देगी महिलाओं को 50 हजार रुपए
राज्य के भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी सुभद्रा योजना को भी अमल में लाने की तैयारी की जा चुकी हैं। बताया गया हैं कि नई सरकार 100 दिन के अंदर सुभद्रा योजना लागू करेगी, जिसके तहत महिलाओं को 50,000 रुपये का नकद ‘वाउचर’ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों को सुभद्रा योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश और रूपरेखा तैयार करने को कहा गया है।
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
