लडकियों के हिप्स पर थप्पड़ मार हो जाता फरार, पुलिस ने बना दी ऐसी हालत; वीडियो हो रहा वायरल…
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में एक बाइक सवार शख्स सड़क पर चल रही लड़की के साथ छेड़खानी कर फरार होता दिखाई दे रहा है।
इसका एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हुई। इसके बाद इस शख्स का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहा है।
चौंकाने वाला वीडियो हुआ था वायरल
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर में एक बाइक सवार शख्स सड़क किनारे चल रही एक लड़की को पीछे से थप्पड़ मारता दिखाई दिया। बताया गया कि ये शख्स लड़की के हिप्स पर थप्पड़ मारकर वहां से भाग गया।
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति आदतन अपराधी है। लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा था। लड़कियों को डराने के लिए एसिड की बोतल लेकर घूमता था। हालांकि अब ये पुलिस की गिरफ्त में है। शख्स का नाम सलमान बताया जा रहा है।
वहीं अब नया वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त में हैं लेकिन अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि इसका एनकाउंटर भी नहीं हुआ है लेकिन अब ये पैरों पर क्यों नहीं चल पा रहा है, इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
आरोपी सलमान की शर्मनाक हरकत को देखकर जिस तरह लोग भड़के हुए थे, उसकी त्वरित गिरफ्तारी के बाद लोग UP पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि इस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिससे ये शख्स दोबारा लड़कियों की तरफ देखने से भी डरे।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
