वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रही छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 3 की मौत 40 घायल, सीएम ने जताया शोक….
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोग जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर बस से वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते पर यूपी के फिरोजाबाद में हादसे का शिकार हो गए।शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई।
हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं 40 लोग घायल हो गए हैं.हादसा एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 51 के पास हुआ। 28 मई को श्रद्धालुओं से भरी बस छत्तीसगढ़ से जम्मू स्थित मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए गई थी। बस में सभी 65 लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले सवार थे। श्रद्धालु मां वैष्णों देवी के दर्शन करके वृंदावन पहुंचे थे। यहां से बीती रात करीब 1 बजे प्रयागराज होते हुए छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकले।
बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई। सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 7 साल और 14 साल की दो बालिकाएं भी शामिल हैं, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
इस घटना पर सीएम साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है। बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
