बरेली : घर में घुसकर पड़ोसी सादिक खान ने हिंदू किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी जिससे किशोरी डर गई। बेटी को जब घरवालों ने गुमशुम देखा तब कारण पूछा।

अचानक से किशोरी फफक पड़ी और पूरा घटनाक्रम बताया। शिकायती पत्र पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी, पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को जेल भेज दिया गया।
घर पर अकेली थी किशोरी
सुभाषनगर निवासी महिला के अनुसार, पति ई-रिक्शा चलाते हैं। बेटा मजदूरी करता है। वह घरों पर काम करती हैं। बेटे की बेटी घर पर साथ में रहती है। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे काम करने के लिए गई थी।
पोती घर पर अकेली थी। शाम को जब घर पर आई तब उसका व्यवहार अचानक से बदला-बदला सा था। वह सहमी हुई थी। काफी पूछने पर पोती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला सादिक घर में घुस आया। अकेला पाकर दुष्कर्म किया। फिर किसी से कुछ ना बताने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ।
बताया कि आरोपित के दुस्साहस से पोती की हालत खराब है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर को उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया। इस बीच हिंदुू संगठन के कार्यकर्ताओं को घटना की भनक लगी। एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पोस्ट में डीजीपी तक को टैग करने के चलते पुलिस तत्काल ही हरकत में आई।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
बताया गया कि आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। फिर उसकी गिरफ्तारी भी कर ली गई। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार राय ने बताया कि आरोपित सादिक खान के विरुद्ध पहले से ही आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, धमकी व अन्य धाराओं में चार प्राथमिकी लिखी हुई हैं। आरोपित को जेल भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दुष्कर्म के दूसरे मामले में भी आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग काे बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के दूसरे मामले में सुभाषनगर पुलिस ने आरोपित राजा उर्फ महावीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




