हाल ही में आईपीएल 2024 (IPL 2024) की समाप्ति हुई है और अगले सीजन के आगाज में अभी करीब 1 साल का समय बाकि है। लेकिन उससे पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमें से काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

उस खबर के अनुसार मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए अपनी टीम के दो स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। हालांकि सिर्फ उन्हीं के नहीं बल्कि अन्य 6 खिलाड़ियों के भी रिलीज होने की चर्चा चल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है और नीता अंबानी (Nita Ambani) किन-किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
बुमराह-सूर्या समेत इन 6 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं Nita Ambani
दरअसल, आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है, जिस वजह से मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार उन्होंने सबसे पहले जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रोहित शर्मा, पियूष चावला, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर और मोहम्मद नबी को रिलीज करने का मन बनाया है। इसके बाद वह अन्य खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा होना तय माना जा रहा है।
इस वजह से तय लग रहा है बुमराह और सूर्या का रिलीज होना
बता दें कि मेगा ऑक्शन की वजह से नीता अंबानी (Nita Ambani) अधिकतम 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं और आईपीएल 2024 के आगाज से पहले उन्होंने हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था, जिसके बाद से ही सीनियर खिलाड़ियों के बीच विवाद शुरू हो गया था। एमआई के उस फैसले के खिलाफ बुमराह और सूर्या भी दिखाई दे रहे थे, जिस वजह से उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है। साथ ही रोहित शर्मा का भी बाहर जाना लगभग तय हो चुका है।
इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है नीता अंबानी
आईपीएल सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 के लिए नीता अंबानी (Nita Ambani) अपनी टीम में कप्तान हार्दिक पांड्या, नुवान तुषारा, टिम डेविड और गेराल्ड कोएट्जी को रिटेन कर सकती हैं। हालांकि जब तक आधिकारिक तौर पर इन सभी चीजों की जानकारी नहीं मिल जाती कुछ नहीं कहा जा सकता।
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026
- सारंगढ़:कलमा बैराज के गेट 16 जून से खुलेंगे, महानदी किनारे जाने पर सख्त चेतावनी… - June 15, 2026

