सारंगढ़ बिलाईगढ़/ जिले में गैस सिलेंडर कनेक्शन धारियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के ऑयल कम्पनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने अपने सभी एलपीजी ग्राहकों से निवेदन किया है कि वे अपने गैस कनेक्शन का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा लेवें, ताकि आगे गैस रिफिल करवाने के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो। जिस घर में जिनके नाम से गैस सिलेण्डर है, उन्हे सम्बंधित गैस एजेंसी में उपस्थित होकर बताना होगा कि सिलेण्डर प्राप्त करने वाला व्यक्ति वही है। इसकी पुष्टि के लिए एलपीजी उपभोक्ता से उनका आधार कार्ड मंगवाया जा रहा है। गैस एजेंसियों को ई-केवायसी के लिए मशीन दी गई है जिससे उन लोगों को अंगूठे का निशान लगाना है, जिनके नाम से गैस कनेक्शन है। इसके अलावा सुरक्षा जांच का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जो कनेक्शन पुराने हो चुके हैं उन ग्राहकों को सिलेण्डर से लगी हुई सुरक्षा नली बदलने की सलाह दी जा रही है। सुरक्षा जांच के सत्यापन के लिए ग्राहक के गैस कनेक्शन से जुड़े हुए मोबाईल नंबर पर कंपनी द्वारा ओटीपी भेजा जाएगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
