सारंगढ़/ सरिया: पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा थाना क्षेत्रो में हो रहे जुआ, सट्टा, अवैध शराब जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सरसिवा सउनि टीकाराम खटकर के दिशा निर्देश में दिनांक 23.05.2024 को थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के द्वारा अपने स्टाफ के साथ ग्राम खम्हरिया अंतराम साहू के घर पीछे बाडी पास जुआ रेड कार्यवाही जिसमे आधे दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- 01. गणेशराम बघेल पिता महादेवप्रसाद बघेल उम्र 40 साल साकिन गिरसा थाना सरसीवा 02. अंतराम साहू पिता करमसिंह साहू उम्र 33 वर्ष साकिन खम्हरिया थाना सरसीवा 03. लाला श्रीवास पिता स्व. लक्ष्मण श्रीवास उम्र 33 वर्ष साकिन गिरसा थाना सरसीवां 04. दिनेशकुमार साहू पिता बिरीछराम साहू उम्र 34 वर्ष साकिन चांटीपाली थाना डभरा जिला सक्ती 05. राजेन्द्र जायसवाल पिता हुलास जायसवाल उम्र 23 साल साकिन छपोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ती 06. मदन साहू पिता गणेशराम साहू उम्र 26 वर्ष साकिन छपोरा जिला सक्ती आरोपियो के पास से 52 पत्ती ताश , नगदी रकम 2,09,000/- रूपये, एक चटाई 04. एक कार XL6 सीजी 11 बीएम 5347 कीमत करीब 15 लाख रुपए को जप्त कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के हमराह में प्र0आर0 आनंद निराला, आर0 गौशीशंकर भारद्वाज, प्रकाश भारद्वाज, धनंजय खाण्डेकर का विशेष योगदान रहा है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
