टाटा समूह के नियंत्रण में जाने के दो साल बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों के वेतन में पहली बार वृद्धि की गई है। इसके अलावा एयरलाइन ने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस की व्यवस्था भी शुरू की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि वेतन वृद्धि का निर्णय एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रवींद्र कुमार जीपी ने कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी एवं प्रदर्शन बोनस दिए जाने की घोषणा की। एयरलाइन के साथ करीब 18,000 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। हालांकि, यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि इस वेतन बढ़ोतरी का दायरा क्या रहा है। जनवरी, 2022 में सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण टाटा समूह के हाथों में जाने के बाद पहली बार इसके कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल पुराने कर्मचारियों के अनुबंध पुनर्गठन और मुआवजा का ही काम हुआ था।
सूत्रों ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित वेतन में वृद्धि के अलावा एयरलाइन ने कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अपने पायलटों के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस का एक घटक भी पेश किया है जो वित्त वर्ष 2024-25 से लागू होगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
