खरसिया। ग्राम पुटकापुरी के सरपंच की भूमिका में मोंगरा कमलेश महंत, कृषि विस्तार अधिकारी टी.डी.भारद्वाज, सक्रिय,जूझारु युवा जगन्नाथ चौहान (जग्गू),तथा रुद्र चौहान ने सराहनीय कदम उठाते हुये आगजनी से होने वाली भारी क्षति से ग्रामीण जन जीवन तथा अर्थब्यवस्था के हितकर में महत्वपूर्ण योगदान देकर अपनी जनसेवा के समर्पित भावना को अमूल्य तथा कीर्तिमान बनाया।दिनांक 20/05/2024 को कुधरी खार(क्षेत्र,एरिया) में अज्ञात द्वारा आग लगा दी गई थी उक्त खार में रवि फसल के रुप में धान तथा अन्य खड़ी फसलें पककर तैयार है। आगजंनी को सही एवं उचित समय में इन मानवता के पुजारीयों द्वारा बुझाकर बहुत बडी भयावह घटना को रोका गया है। इनको ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से सम्मान दिलवाया जाना उचित होगा जिससे जनता में जनसेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
