सारंगढ़: अनियंत्रित रफ़्तार और कार चालक की लापरवाही ने छीन ली एक परिवार की खुशी..आरोपी चालक केडार का..
जगन्नाथ बैरागी
सारंगढ़। अनियंत्रित रफ़्तार ने न जाने कितने मासूमों को बेवजह काल के गाल में समाने मजबूर किया है। फिर भी कुछ लोगो के मानसिक पटल में ये बात आज तक नही घुस पा रही है।
शराब के नशे और रफ़्तार ने सारंगढ़ के सड़को को दर्जनों बार खून से रंग दिया है। कठोर कार्यवाही की कमी से सड़क दुर्घटना में कोई कमी नही आ पा रही है।

ताजातरीन घटना दानसरा बाईपास के समीप मानिकपुर की हैं जहां सारंगढ़ की ओर से आने वाले कार चालक जिसका वाहन क्रमांक JH 10 AC 5767 है जो कि रजिस्ट्रेशन के अनुसार झारखंड की गाड़ी है। जिसे किसी केडार (सारंगढ़) का चालक चला रहा था। लोगो की माने तो कार तेज़ रफ़्तार में लहरा रहा था जो कि दानसरा बाईपास के समीप 2 बाइक सवार को बेरहमी से कुचलते निकल रहा था जिसे ग्रामीणों बमुश्किल से पकड़ा। सबसे बड़ी बात कुचलने के बाद भी मानवता शून्य चालक भागने की फिराक में था जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा।



दुखद पहलू यह रही कि बाइक चालक जो सालर का बताया जा रहा है जिसका नाम तन्मय बताया जा रहा है जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तन्मय सीधा-सादा था तथा शराब इत्यादि का कभी सेवन नही करता था, लेकिन कार चालक की लापरवाही ने उसे काल के गाल में सामने मजबूर कर दिया। मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
क्या कहते हैं पुलिस कर्मचारी–
जब इसकी सम्पूर्ण जानकारी के लिए थाना प्रभारी अमित शुक्ला से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया। लेकिन अर्जुन पटेल ने मीडिया को बताया कि यह घटना रात की है, पुलिस के जाते तक बाइक सवार की मृत्यु हो गयी थी, चालक फरार हो गया था जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर थाना के सुपुर्द कर दिया। चालक के बारे में कोई स्पस्ट जानकारी नही बता पाये,बस इतना ही बोले कि आरोपी चालक केडार का है। जैसे ही पूर्ण खबर मिलेगी अपडेट कर दिया जायेगा।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
