रायगढ़। कल रात्रि करीब 19:30 बजे पुलिस चौकी खरसिया की पेट्रोलिंग द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपित *अमित मांझी पिता तेरसराम मांझी उम्र 26 वर्ष साकिन मदनपुर चौकी खरसिया जिला रायगढ़* को अवैध ब्रिकी के लिए पैदल 5-5 लीटर वाली दो जरकीन में केनाभांठा की ओर से महुआ शराब लेकर आते हुए केनाभाठा, मदनपुर के पास पकड़े। आरोपित अमित मांझी से *कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1,000 की जप्ती* की गई है। चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में आरोपी अमित मांझी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, डमरूधर पटेल शामिल थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
