कपल के अफेयर कोई जुर्म नहीं है, लेकिन भारतीय समाज अनमैरिड कपल्स को खुलेआम प्यार का इजहार करने की इजाजत नहीं देता है। कहीं-कहीं तो बात लाठी-डंडे तक आ जाती है। फिर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। हाल में एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल सड़क पर खुलेआम रोमांस कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस भी आ धमकी। इसके बाद क्या हुआ जानते हैं इस खबर में…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल हाईवे के किनारे ही गाड़ी लगाकर रोमांस कर रहे थे। दोनों शांति से एक-दूसरे की बांहों में नजर आए। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने दोनों को डिवाइडर से नीचे उतारा और उनसे सवाल-जवाब करती नजर आई। सोशल मीडिया पर इस पूरे माजरे का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में पुलिस द्वारा कपल पर एक्शन लोगों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आया। कमेंट में कई लोगों ने कपल का साथ दिया। उन्होंने लिखा कि ये कोई गलत काम नहीं कर रहे थे। दोनों सिर्फ बैठे हुए थे। पुलिस वैसे तो कभी मौके पर नहीं आती है लेकिन जब ऐसे काम हो तो तुरंत ही पहुंच जाती है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
