रायगढ़ । कल रात्रि थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कृष्णापुर का सुरेश उर्फ पिंटू सिदार स्कूल के पास मोबाइल पर लोगों से संपर्क कर सट्टा नोट कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा शिकायत जांच व माईनर एक्ट की कार्यवाही के लिये पेट्रोलिंग पर रवाना हुये थाने के स्टाफ को ग्राम कृष्णापुर जाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया जो अपना नाम *सुरेश सिदार उर्फ पिंटू सिदार पिता बुंद राम सिदार उम्र 34 वर्ष सा0 कृष्णापुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़* का रहने वाला बताया जिसके टच स्क्रीन सैमसंग कम्पनी का मोबाईल को चेक करने पर व्हाटसएप में कई आनलाईन सट्टा बाजार का अंकों में सट्टा नंबर सट्टा लगाने वालों के लेन देन का रकम लिखा पाया गया । इस संबंध में सुरेश सिदार ने आनलाईन सट्टा-पट्टी से रूपये पैसो का हार जीत खेलाना स्वीकार किया । आरोपी सुरेश सिदार के कब्जे से एक सैमसंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल, नगदी रकम 2700, स्क्रीन शार्ट 06 पर्ची जिसमे 7150 रूपये का हिसाब लिखा है । आरोपी के कृत्य पर थाना कोतरारोड़ में अप.क्र. 187/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत कार्रवाई की गई है । रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, हेमसागर पटेल, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय शामिल थे ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
