छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट जारी होने के बाद वह दो विषयों फिजिक्स और केमेस्ट्री में फेल हो गई थी.

इसे लेकर वह काफी तनाव में थी. परिजनों ने बताया कि छात्रा निशा पढ़ने में अच्छी थी, और उसने बोर्ड एग्जाम के लिए बहुत मेहनत की थी. लेकिन गुरुवार रात छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. फिलहाल, पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में जुट गई है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:बैराज घूमने गया था युवक, लौटकर देखा तो बाइक गायब! साराडीह में चोरों ने उड़ाई स्प्लेंडर… - August 8, 2026
- आलू टिक्की छोड़िए, अब घर पर बनाइए महाबलेश्वर स्टाइल कुरकुरी कॉर्न टिक्की… - August 8, 2026
- महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं कार्डियक अरेस्ट के लक्षण, ऐसे करें पहचान… - August 8, 2026




