सारंगढ़ । लोकसभा निर्वाचन के लिए सारंगढ़ जिला के लिए साढ़े छः बटालियन बीएसएफ के जवान आए हुए थे । जिसमें चुनाव ड्यूटी कर रहे एएसआई अशोक कुमार 81 बीएन, बीएसएफ को पैरालिसिस अटैक आया । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिलाअस्पताल की अव्यवस्था को देख उच्चाधिकारी भी परेशान हो गए । जो जवान सीमाओं पर हमारी सुरक्षा करते हैं जिनके सुरक्षा के बलबूते हम होली, दिवाली, ईद , गुरु नानक जयंती और यीशु मसीह का जन्म दिवस मनाते हैं । वहीं सुरक्षा जवान आज सारंगढ़ जिला के जिला अस्पताल में सुविधा विहीन पड़ा हुआ था । जिला कप्तान पुष्कर शर्मा की संवेदनशीलता के चलते बीएसएफ का यह जवान आज जीवित रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में है । नगर के निजी अस्पताल में जब बीएसएफ जवान को ले जाया गया तो डॉक्टर ने बताया कि – इन्हें पैरालिसिस अटैक आया है । जवान को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया , सुविधा की कमी के चलते उक्त जवान को रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उक्त जवान के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी ना हो सकी, तब सिटी कोतवाली प्रभारी भावना सिंह ने इस विषय की जानकारी पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा को दी , पुलिस कप्तान ने उक्त घटना की जानकारी कलेक्टर धर्मेश साहू को दिए धर्मेश साहू के पहल से जवान के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था हुई । उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पुनः पैरालिसिस अटैक आने के कारण उन्हें रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है , जहां उनकी स्थिति अभी ठीक है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
