ग्राम पंचायत दे्वरी(ख.) में साहू परिवार के द्वारा आयोजित संगीत मय श्री मदभागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह की शुरुआत कलशयात्रा एवं देवस्थापना के साथ हुआ। कथा व्यास पं. विनोद कुमार दुबे जी भागवत भूषण सिलादेही के द्वारा श्री मदभागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस होने के कारण आगंतुक श्रद्धा लुओ को संबोधित करते हुए श्री मदभागवत महापुराण के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री मदभागवत महापुराण कथा का श्रवण करने मात्र से व्यक्ति के द्वारा किए गए पाप कर्मों से मोक्ष की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि भगवान के नाम मात्र से व्यक्ति को परमधाम की प्राप्ति होती है।उदाहरण देते हुए कहा कि अजामिल जैसे महापापी भी नारायण नाम के द्वारा मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं तो मानव जाति क्यों नहीं।कलशयात्रा में ग्राम पंचायत देवरी के माता एवं बहनों के साथ ग्राम पंचायत खोरसी से आए माता एवं बहनो व श्री पूरूषोतम साहू.श्री चंद्र कुमार साहू.श्री सुंदर लालसोन .भरत लाल निर्मलकर सत्यनारायण साहू एवं अमित कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा.।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
