रायगढ़। शराब के नशे में छत में सो रहा युवक नीचे गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जुटमिल थाना क्षेत्र स्थित जेल कांम्प्लेक्स की छत पर मृतक सत्येंद्र सिंह (30 वर्ष) हर दिन रात में सोता था, ऐसे में विगत एक मई को भी रात में नशे की हालत में सोया हुआ था, जिससे नींद में ही वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी थी। जिससे आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा था, जहां उपचार के दौरान विगत चार मई को मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर जुटमिल पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर बुधवार को मर्ग कायम कर पीएम कराया गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
