रायगढ़। एक महिला ने अज्ञात कारण से खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली, जिससे गंभीर हालत में झुलस गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के ग्राम बंजारी निवासी राजिम बाई पिता सम्मेलाल (45 वर्ष) तलाकशुदा होने के कारण लंबे समय से अपनी मायके में रहते हुए माला बेचकर अपना खर्च चलाती थी। ऐसे में सात मई को सुबह मतदान करके आई तब से घर में गुमसुम बैठी थी, वहीं दोपहर में घर से मिट्टी तेल लेकर खेत गई और वहां खुद पर डालकर आग लगा ली। जब महिला आग की लपटों में घीर गई तो शोर मचाने लगी, जिससे आसपास के लोगों ने देखा तो आग को बुझाया और घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया, जिससे उपचार के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को सुबह करीब 4 बजे मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी चल रही है। ऐसे में अब मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
