रायगढ़। शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में स्थित कपडा दुकान में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के सुभाष चौक स्थित एक कपड़ा दुकान अमित जींस में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। जिस जगह यह कपडा दुकान स्थित है वह शहर का मध्य स्थल होनें की वजह से यहां दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहता हैं इस बीच कपड़ा दुकान में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद इस घटना की जानकारी फायर बिग्रेड की टीम को दी गई। कपड़ा दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम के करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि कपड़ा दुकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है साथ ही साथ इस आगजनी की घटना में दुकान संचालक को कितने का नुकसान हुआ है इसकी भी जानकारी नही मिल सकी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि दुकान संचालक के लाखों का रेडीमेट कपड़ा जलकर स्वाहा हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते शार्ट सर्किट से यहां आग लगी होगी।

लगातार बढ़ रही आगजनी की घटना

पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से रायगढ़ जिले में पारा 40 के पार जाने के लगातार बढ़ती हुई गर्मी से जूझना पड रहा है। गर्मी से बचने लोग अधिक मात्रा में एसी, कूलर का उपयोग कर रहे हैं। जिससे विद्युत ट्रांसफार्मरों में अधिक भार पडऩे की वजह से 15 दिनों के भीतर शहर के चार से चार जगह विद्युत ट्रांसफार्मरों एवं खंबो में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
