रायगढ़ । मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है । मतदान केन्द्रों पर काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे । इनमें कई वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक समस्या होते हुए भी मतदान केन्द्र तक पहुंचे । ऐसे मतदाताओं को सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों द्वारा बूथ तक पहुंचाने में मदद किये । आज सुबह मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और निरीक्षक प्रशांत राव आहेर जतन मतदान केन्द्र पहुंचे । जहां वॉकर के सहारे बूथ तक मतदान के लिए पहुंची वृद्ध महिला को देखकर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने उसे व्हील चेयर पर बिठाकर बूथ तक पहुंचाया । इसी तरह मतदान केन्द्र 59 प्राथमिक शाला चक्रधरनगर में मतदान करने पहुंचा वृद्ध व्यक्ति को खड़े होने मे समस्या थी जिसे पुलिस जवान ने बूथ तक पहुंचाया और चुनावकर्मी को वृद्ध की समस्या से अवगत कराया ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
