रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत 02 मई के सुबह शनि मंदिर के ढलान के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला जिसे संभवत: वाहन की ठोंकर से चोट आयी थी । घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । घायल युवक ने अस्पताल में अपना नाम सुरेंद्र सिंह बताया था जिसकी ईलाज दौरान मेडिकल रात्रि (04 मई के मध्य रात्रि 01:35 बजे) निधन हो गया । मेडिकल कॉलेज में भर्ती दौरान घायल युवक की सुध लेने कोई नहीं आया । घटना के संबंध में जूटमिल पुलिस को आज अस्पताल तहर्रिर प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । जूटमिल पुलिस द्वारा मृतक सुरेंद्र सिंह (उम्र करीब 23-24 साल) के वारिसानों का पता लगाने जिले के सभी थाना/चौकी को वितंतु संदेश से सूचित कर उसके फोटो कोटवार एवं विभिन्न व्हाटसअप ग्रुपों में शेयर किया गया है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
