पति की हैवानियत की खबरें आप तो सुने ही होंगे। पति अपने पत्नी को कई तरह की यातानाएं देता है, लेकिन आज हम आपको एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हैवानियत की हदें पार कर दी। महिला ने पहले अपने पति को नशे की गोलियां खिलाई फिर हाथ पैर बांध कर उसके गुप्तांग को जलती हुई सिगरट से दागा। इतने में भी मन नहीं भरा तो चाकू से गुप्तांग को काटने का प्रयास की। हैवानियत की हदें पार कर देने वाला यह मामला CCTV में कैद हो गई। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना स्योहारा के गांव चक महमूद सानी के मन्नान जैदी की शादी 17 नवंबर 2023 को पास के ही गांव की रहने वाली मेहर जहां से हुई थी। दोनों के बीच शादी से पहले अफेयर भी था। मेहर जहां, मन्नान के घर पहुंच गई थी और शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। इसके बाद परिवार वालों की रजामंदी से दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद मन्नान पत्नी मेहर जहां की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगा। मगर, इसी बीच उसे पता चला कि उसकी मेहर जहां का कैरेक्टर सही नहीं है। वह शराब, सिगरेट पीती है। जब मन्नान ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह उसके साथ लड़ाई करने लगी।
तना ही नहीं, मन्नान का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई। मन्नान का आरोप है कि 29 अप्रैल, 2024 की रात उसकी पत्नी उसके पास आई। उसने दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बेहोश हो गया, तो उसने उसके हाथ-पैर बांध दिए। पत्नी ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया और चाकू से प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। इस दौरान सिगरेट से उसके शरीर को कई जगह दागा।
पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार
वीडियो देखने के बाद पुलिस ने पति के आवेदन पर पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित मारपीट करने व टॉर्चर करने की धारा लगाते हुए में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
