सारंगढ़: देश के साथ रायगढ़ लोकसभा मे भी चुनाव प्रचार प्रसार चरम स्तर पर कि, इसके मद्देनज़र जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ ने ओलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा को अवैध रुपयों एवं समानों ओर निगरानी के निर्देश दिए थे। एसपी सारंगढ़ ने अपने सहयोगी सारंगढ़,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा साइबर सेल एवं सभी थानेदारों को सघन निगरानी एवं जांच के आदेश दिए थे।

क्योंकि इस लोकसभा चुनाव मे प्रत्याशियों ने उर्जा झोंकते हुए मतदाताओं के बीच अपने पार्टी तथा स्वयं का एजेंडा प्रस्तुत करने में जुटे है। निर्वाचन ऑफिसर के साथ पुलिस एवं प्रशासन भी आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव में अघोषित रकम खर्च करने, अवैधानिक रुप से परिवहन रोकने के लिए बेरियर पाइंट में मुस्तैदी से तैनात है। आलम यह है कि पुलिसिया सक्रियता से क्रेटा कार से 18 लाख 48 हजार परिवहन कर ले जाते रायगढ़ के तीन व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से रकम को जब्त कर साइबर टीम एवं थाना सरसीवा के प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा पकड़ कर एफएसटी टीम को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सारंगढ़ जिले की साइबर पुलिस टीम व थाना सरसीवा एवं Fst टीम के द्वारा जसप्रीत सिंह पिता स्वर्गीय सरबजीत सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी ढिमरापुर रायगढ़, अरविंद एक्का पिता किस्फोकर एक्का उम्र 40 वर्ष निवासी रामभाठा संजय नगर, सत्येंद्र विश्वकर्मा उर्फ सिकंदर पिता रामपाल विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष दीनदयाल कॉलोनी रायगढ़ के कब्जे से क्रेटा कार क्रमांक सीजी 13 ए वाई 3754 से नगदी 1850000 जांच के दौरान बरामद किया है। उपरोक्त कार्यवाही मे सरसीवा थाना प्रभारी टीकाराम खटकर प्र.आर धनेश्वर उरांव एवं साइबर प्रभारी प्रधान आरक्षक विक्कु सिँह ठाकुर, आरक्षक विमल किशोर जांगड़े एवं fst टीम की भूमिका रही।
उक्त खबर की पुरी जानकारी पुलिस प्रेस विज्ञप्ति उपरान्त अपडेट की जाएगी।


- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

