रायगढ़। सुबह थाना कोतरारोड में ग्राम कोटवार उत्तरादास महंत निवासी बरमुड़ा द्वारा गांव के बड़े तालाब के नीचे नाला कीचड़ में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना दिया । सूचना पर कोतरारोड पुलिस जांच के लिए ग्राम बरमुडा पहुंची । जहां नाला कीचड़ा में मृतक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 40-45 वर्ष का शव पड़ा मिला । शव में किसी जगह चोट, खरोच का निशान नहीं दिखा । शव के कुछ दिन पुराना होने से शरीर में कीड़े लग गए थे, मृतक “Nike” कंपनी का स्लेटी कलर का नेकर (चड्ढा) पहना हुआ है । मृतक की पहचान एवं उसके वारिसानों का पता लगाने जांचकर्ता पुलिस अधिकारी द्वारा आसपास गांव में मुनादी कराया गया, मृतक का पता नहीं चला है । मामले में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा जिले और आसपास अंतराल के थानों को अज्ञात शव मिलने की सूचना दी गई है कि वे अज्ञात मृतक से मिलाने करते हुए उनके थाने के गुम इंसान चेक कर मिलान होने पर सूचित करें । साथ ही मृतक के पहचान के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में मृतक के फोटोग्राफ्स शेयर मृतक की पहचान होने पर कोतरारोड़ थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर – 9479193211 में सूचित करने की अपील की गई है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
