ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी और पीड़िता उलवे इलाके में एक ही इमारत के रहते हैं। एनआरआई सागरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम जब पीड़िता आरोपी के घर खेलने के लिए गई थी तब उसने कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी बच्ची का यौन उत्पीड़न कर चुका है।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बच्ची ने इस संबंध में परिजनों को बताया। उन्होंने बताया कि माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) समेत अन्य धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधान में मामला दर्ज कर लिया गया है।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
