बिलासपुर. न्यायधानी में गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां पति के दोस्त ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला और उसके पति को मिलने के लिए अपने घर बुलाया, और उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया. फिर घटना को अंजाम दिया. घटना के तीन महीने बाद दुर्ग निवासी 28 साल की महिला ने रिपोर्ट लिखाई है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

दुर्ग निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की बिलासपुर के बंधवापारा निवासी सुनील से दोस्ती थी. सुनील ने जनवरी में उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया. महिला का पति उसे और बच्चे को 28 जनवरी को लेकर बिलासपुर आया. मुलाकात के बाद सुनील उन्हें अपने घर लेकर गया, जहां सभी ने रात में साथ में खाना खाया.
महिला का आरोप है कि उनके खाने में सुनील ने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसकी वजह से महिला व उसका पति बेसुध होकर सो गए. इसके बाद सुनील ने अपने एक अन्य दोस्त को बुलाया, फिर दोनों ने महिला को दूसरे कमरे में ले गया और सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला का कहना है कि वह बदहवास थी, इसलिए उनका विरोध नहीं कर पाई. जब होश आया तो आरोपी सुनील व उसके साथी द्वारा दुष्कर्म की जानकारी हो गई थी, लेकिन बदनामी की डर से उसने किसी से कुछ नहीं कहा और पति व बच्चे के साथ वापस दुर्ग चली गई. बाद में महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और तीन महीने बाद वह सरकंडा थाने पहुंची, जहां महिला की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
