नई दिल्ली। अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो ये खबर बिल्कुल आपके लिए ही है। सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। पहले राशन कार्ड धारकों को सिर्फ मुफ्त राशन की सुविधा मिलती थी लेकिन अब सरकार की घोषणा के बाद यह सुविधा भी मिलेगी।
सरकार की ओर से राशन कार्डों पर जन आरोग्य योजना लागू कर दी गई है।
जानें क्या है जन आरोग्य योजना?
जिन लोगों का नाम राशन कार्ड सूची में है उनके लिए सरकार की ओर से एक अच्छी खबर देखने को मिल रही है। अब आप राशन कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी अब तक राशन कार्ड के जरिए इस प्रधानमंत्री योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं तो इस आर्टिकल में आपको इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
वर्तमान समय में लाखों राशन कार्ड धारक आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं और इस कार्ड के तहत आपको 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। कृपया ध्यान दें कि भारत सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड जिला योजना के डीसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। जो लोग अभी भी इस योजना से वंचित हैं उन्हें इस योजना से जुड़ने का प्रावधान दिया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिन लोगों को 2013 और 2014 में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड के तहत राशन मिला था। वह लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सभी वंचित लोगों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड
बता दें कि सरकार राशन कार्ड धारकों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है। इसलिए हर परिवार के हर सदस्य के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में केवल अंत्योदय योजना के तहत ही आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा था और वर्तमान में सभी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, इसलिए आप भी इस योजना से वंचित न रहें, जल्द ही अपने नजदीकी साइबर कैफे या सरकारी अस्पताल में जाएँ यथासंभव। आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता हैं।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
