रायगढ़। दिनांक 01/10/2021 को *थाना कोतवाली* में थानाक्षेत्र धरमजयगढ़ की युवती द्वारा युवक संजीत एक्का निवासी जशपुर के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
पीड़िता बताई कि वर्ष 2016 से 2020 तक रायगढ़ में रही । इस दौरान पूर्व परिचित संजीत लकडा से बातचीत होता था, एक बार संजीत शादी का प्रस्ताव रखा था, इस साल जून 2021 को धरमजयगढ़ से रायगढ़ नीजी काम से अपने सहेली के साथ आई थी और सहेली के साथ कोतरारोड़ में एक परिचित के यहां रूके थे, जहां संजीत लकडा भी एक सप्ताह तक रूका था

इस दौरान संजीत लकड़ा शादी करूंगा कहकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया । संजीत को शादी करने के लिए कहने पर टालता रहा, तब अपनी दीदी को बताई । दीदी संजीत के गांव जाकर उसके गांववालों के सामने मीटिंग में संजीत को शादी करने बोली तो संजीत शादी करने से इंकार कर दिया । युवती के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 1391/2021 धारा 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
