सारंगढ़। सारंगढ़ मे फिर एक बार चाकूओ से गोदकर 28 वर्षीय युवक की हत्या हो गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार होटल श्री ओम के सामने पान दुकान का संचालक गोपेश आदित्य की उसके मोहल्ले मे ही रहने वाले शुभम आदित्य ने चाकूओ से हमला कर दिया जिसके बाद घायल अवस्था मे गोपेश को हस्पताल ले जाया गया किन्तु अत्याधिक खून बहने के कारण से उसकी मोत हो गई। इस हत्या की खबर से सारंगढ़ में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गया है। माहभर के अंदर चाकूओ से गोदकर हत्या को अंजाम देने का यह दूसरा मामला है।
जिससे ज्ञात हो रहा है कि हमलावरो के होंसले बुलंद हो रहे है।


इस संबंध में मिली जानकारी के, अनुसार सारंगढ़ के पुराना मछली बाजार निवासी गोपाल आदित्य का पुत्र गोपेश आदित्य (28 वर्ष) स्थानीय होटल श्री ओम के सामने गोपेश पान पैलेस के नाम से पान दुकान का संचालन करता था प्रतिदिन की भांति आज भी गोपेश दुकान खोला हुआ था तथा अपना कार्य कर रहा था। प्रत्यदर्शियो की माने तो रात लगभग 10 बजे उसके पास मोहल्ले मे ही रहने वाला शुभभ आदित्य आया और
किसी बात को लेकर दोनो के बीच बहस होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शुभम ने गोपेश आदित्य को दुकान पर ही मारपीट करना शुरू कर दिया और हाथापाई करते हुए उसको दुकान के बाहर ले आया। जिसके बाद वही पर शुभम ने गोपेश पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गोपेश के सिर के पीछे ओर पीठ पर ताबडतोड़ हमला किया गया। जिसके बाद उसको वही पर छोडकर शुभम वहा से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो इस घटना की सूचना पुलिस को तथा परिजनो को आसपास वालो ने दिया तथा * – पर पहुंचे परिजन घायल गोपेश को लेकर सारंगढ़ के शासकीय हस्पताल पहुंचे तथा प्रारंभिक ईलाज प्रारंभ हुआ। वही दूसरी ओर पूरे घटना की जानकारी मिलने के बाद सारंगढ़ पुलिस भी मोके पर पहुंची तथा पूरी घटना का जानकारी लेने मे लग गई। वही लगभग 11 बजे रात को इस चाकूबाजी मे बुरी तरह से घायल गोपेश आदित्य का बहुत ज्यादा खून बहने के कारण से उसकी मौत हो गई। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल परिसर के बाहर शहरवासियो की भीड़ एकत्रित हो गई तथा देर रात तक भीड़ अस्पताल के बाहर थी।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
