सारंगढ़ । भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिये सारंगढ़ के युवा अधिवक्ता अनुरोध पटेल रायपुर पहुंचे । भाजपा विधि प्रकोष्ठ का प्रादेशिक सम्मेलन राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित था,जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मान. शिव प्रसाद जी उपमुख्यमंत्री अरूण साव जी एवं प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजपा के इस सम्मेलन सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे इस दौरान सारंगढ़ शहर के क्रिमिनल लॉयर रोहित पटेल के सुपुत्र विधि प्रकोष्ठ के युवा अधिवक्ता अनुरोध कुमार पटेल उक्त प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हुए।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




