सारंगढ़ । सालर समीपस्थ ग्राम बनहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम मंदिर प्रांगण मे राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन धनेश्वर पटेल व ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है । कथा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेगी। क्षेत्र वासियो का सौभाग्य है की लोरमी बिलासपुर की ख्याति प्राप्त परम विदूषि राम कथा व भागवत कथा की दक्ष कथा वाचक परम पूज्य साध्वी सुश्री आकृति तिवारी जी अपनी अमृतवाणी से धर्म भक्ति और वैराग्य की ज्ञान गंगा का प्रवाह कर लोगो को कथा का अमृतपान से सराबोर करेंगी। इस राम कथा के प्रथम दिवस 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ राम कथा प्रारंभ,राम नाम महिमा, सती प्रसंग, दक्ष यज्ञ, शिव पार्वती विवाह,राम जन्मोत्सव व बाल चारित्र अहिल्या उद्दार श्री सीताराम विवाह महोत्सव वन गमन , केवट प्रसंग, राम भरत मिलाप, सुन्दरकाण्ड, लंका दहन,रावण वध, श्रीराम राज्याभिषेक एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम है।


- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026


