धार्मिक खबर

चैत्र मास की अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें प्रेग्नेंट महिलाएं इस दौरान क्या करें और क्या नहीं….

8 अप्रैल को चैत्र मास की अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ये ग्रहण पश्चिमी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, और दक्षिण पश्चिमी यूरोप में ही दिखेगा।

कुछ लोगों को लगता है कि जिन स्थानों पर यह ग्रहण नहीं दिखाई देता है, वहां इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपका यह सोचना गलत हैं क्योंकि पूरे ब्रह्मांड में सूर्य और चंद्रमा एक ही है। इसके कारण कुछ न कुछ प्रभाव संपूर्ण वातावरण में देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण का असर सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दिन विशेष ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। आइए जानते हैं इस दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी रखनी चाहिए।

ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये गलती
सामान्यतः ग्रहण में सूतक लग जाता है। गर्भवती महिलाओं को इस सूतक काल में कई सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। वैसे यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी नहीं माना जायेगा, लेकिन ग्रहण के दौरान किन चीजों को करने के लिए मना किया जाता है अगर इनके बारे में जान लें तो ज्यादा बेहतर होगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ग्रहण के समय गर्भवती महिलांए न करें ये काम

ग्रहण के समय गर्भवती महिलांए न करें ये काम

सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
इस सूर्य काल के समय खाना बनाने तथा खाना खाने से बचें।
इस समय घर में रहकर ज्यादा से ज्यादा आराम करें।
चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण किसी को भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।
जब ग्रहण लगा हो तब चाकू-कैंची या सब्जियां नहीं काटना चाहिए।
ग्रहण के दौरान आप आराम कर सकते है लेकिन सो नहीं सकते है। इस समय सोना अशुभ माना जाता है।
ग्रहण के समय किसी भी धारदार चीज जैसे चाकू-कैंची का उपयोग न करें।
सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें गर्भवती महिलाएं

सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद सबसे पहले पूरे घर में गंगाजल छिड़के ।
इसके बाद खुदको शुध्द करने के लिए नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहांए।
ग्रहण काल में पहने हुए कपड़ों को दान कर दें। ऐसा माना जाता हैं कि इससे जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत अच्छी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *