छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्थित कोरचोली जंगल से एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इस जंगल में मंगलवार को राज्य पुलिस और फोर्स के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही थी।यह मुठभेड़ देर रात तक चलती रही।
मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से 10 नक्सलियों के शव मिले थे। आज सुबह सर्चिंग के दौरान 3 और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इसी के साथ इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 13 हो गई है।

13 नक्सली हुए ढ़ेर
मालूम हो कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरचोली जंगल नक्सलियों का झुंड कुछ बड़ा प्लान कर रहा है। जानकारी मिलते ही राज्य पुलिस डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन की संयुक्त टीम जंगल में नक्सलियों की तलाशी में निकल पड़ी।
तलाशी के दौरान नक्सलियों ने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद नक्सलियों और भारतीय जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो देर रात तक चली। मुठभेड़ खत्म होने के बाद देर रात पुलिस ने घटनास्थल से 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इसके बाद बुधवार सुबह फिर से जंगल की तलाशी ली गई, जिसमें 3 और नक्सलियों के शव मिले।
मौके से बरामद हुए ऑटोमेटिक हथियार
इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों को काफी सफलता मिली और उन्होंने 13 नक्सलियों को मार गिराया। इन सभी नक्सलियों के शव को बीजापुर जिला मुख्यालय में लाया गया है।
जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर पापाराव को भी ढ़ेर किया गया है। फिलहाल इन शवों की पहचान की जा रही है। इस दौरान मौके से पुलिस को AK-47 और LMG जैसे ऑटोमेटिक हथियार मिले हैं।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
