छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए विवादित बयान पर वित्त मंत्री ओपी. चौधरी ने पलटवार किया है.
उन्होंने कहा है कि मैं भी मोदी हूं, मुझे लाठी मारो.

दरअसल, मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने राजनांदगांव में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था.
नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर भाजपा हमलावर है. राज्य के वित्त मंत्री ओपी. चौधरी ने कहा कि मोदी किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, वह एक सोच है, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण खपा रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता यह कह रहा है कि मैं भी हूं मोदी, मुझे भी लाठी मारो. इतना ही नहीं राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता चरण दास महंत के बयान की निंदा की.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांग्रेस को महंत को तत्काल पार्टी से निकालना चाहिए. कांग्रेस के नेता इसी प्रकार के वक्तव्य आए दिन देते रहते हैं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी जरूर कोई षड्यंत्र रच रहे हैं. इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए. छत्तीसगढ़ सरकार को बिना किसी देरी के महंत को जेल में डालना चाहिए.”
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
