मार्च का आखिरी दिन व अप्रैल का पहला दिन गर्मी से थोड़ी राहत भरे होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश व बिजली गिरने की संभावना है।

इसके साथ ही अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर की तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं के कारण उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष तो अप्रैल, मई और जून के महीने भी तपाने वाले होंगे।
आंशिक रूप से बादल छाए
शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके चलते शुक्रवार की तुलना में शनिवार को गर्मी कमतर रही। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेशभर में राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। साथ ही एक द्रोणिका तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है।
- भारी बारिश के चलते आज प्रदेशभर के सभी स्कूल बंद, CM साय ने दिए निर्देश… - September 26, 2026
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
