छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तालाब में नहाने गए एक बच्चे के गले में जिंदा मछली फंस गई। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
जहां डॉक्टरों ने मछली को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। जब बच्चे की हालत बिगड़ती दिखी तो उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

जिंदा मछली मुंह में फंसी

जानकारी के अनुसार समीर सिंह गोड़ अपने अन्य दोस्तों के साथ स्कूल से लौटने के बाद तालाब में नहाने गया था। तभी अचानक समीर की गर्दन में एक जिंदा मछली फंस गई। इस बात की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे के मुंह से मछली निकालने की पूरी कोशिश की। हालाँकि वह सफल नहीं हो सके। इसी बीच समीर की हालत बिगड़ गई। बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। बिलासपुर के लाइफ केयर हॉस्पिटल में बच्चे के गले से तीन इंच की मछली निकाली गई। जहां बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस घटना से हर कोई हैरान
पहली बार हुई इस अजीब घटना से जहां डॉक्टर हैरान थे, वहीं गांव वाले भी हैरान थे। उन्होंने कहा कि गांव के लोग हमेशा नदी-तालाबों में नहाने जाते हैं, लेकिन अब तक ऐसी घटना सामने नहीं आयी थी। पहली बार नहाने के दौरान गले में मछली फंसने की घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें डॉक्टरों की एक टीम बच्चे के गले से मछली निकालने की कोशिश कर रही है।
- सरकारी जमीन पर ‘खैरात’ का खेल खत्म! सारंगढ़ नपा का बड़ा एक्शन—सालों पुरानी लीज रद्द, अब अतिक्रमण हटाने की बारी… - May 4, 2026
- सरिया में विकास की बड़ी सौगात! 18 करोड़ के 100 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, बाईक रैली और पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत… - May 4, 2026
- शिलान्यास के अगले दिन ही ‘सम्मान’ कचरे में! सरिया अस्पताल की पट्टिका पर लापरवाही का दाग… - May 4, 2026
