नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने लोगों को दूरसंचार विभाग का नाम लेकर मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वालों से आगाह किया है. एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि खुद को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताकर कॉल करने वाले और कनेक्शन काटने की धमकी देने वाले फर्जी हैं और उनका मकसद लोगों की निजी जानकारी चुराना और वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देना है.

दूरसंचार विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों से आने वाली व्हाट्सएप कॉल को लेकर भी लोगों को सावधान किया.
बयान के मुताबिक, ”दूरसंचार विभाग (डॉट) ने नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है कि लोगों के पास ऐसे फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें दूरसंचार विभाग के नाम पर कॉल करने वाले धमकी दे रहे हैं कि उनके सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे. यह धमकी भी दी जा रही है कि किसी अवैध गतिविधि के लिए उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है.”
सरकार ने नागरिकों को दी ये सलाह
बयान में आगे कहा गया, ”साइबर अपराधी ऐसी कॉल के जरिये साइबर-अपराध/ वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं.” विभाग ने कहा कि वह अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है. लोगों से सतर्क रहने और ऐसी कॉल आने पर कोई भी जानकारी नहीं देने के लिए कहा गया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
