भारतीय फुटबॉल जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है. अखिल भारतीय भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) विवादों में घिर गया है. हिमाचल प्रदेश की दो महिला फुटबॉलरों ने अधिकारी दीपक शर्मा पर मारपीट के आरोप लगाए हैं.

दोनों खिलाड़ियों का आरोप है कि दीपक शर्मा ने नशे की हालत में कमरे में आकर उनके साथ मारपीट की. अब इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गोवा पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि दीपक शर्मा फिलहाल हिमाचल फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हैं.
साथ ही दीपक इस समय AIFF की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं. दोनों महिला खिलाड़ियों के मुताबिक जब दीपक शर्मा कमरे में आए और मारपीट की, तब वो शराब के नशे में थे. दोनों खिलाड़ियों ने इस घटना की शिकायत अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ से भी की.
अधिकारी ने इन आरोपों को निराधार बताया
आरोप लगाने वाली दोनों खिलाड़ी गोवा में जारी इंडियन वूमेन्स लीग-2 में खाद एफसी टीम के लिए खेल रही हैं. खाद एफसी हिमाचल प्रदेश की ही टीम है. हालांकि दीपक शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया है.
दीपक शर्मा ने आज तक से बात करते हुए कहा, ‘यह सब निराधार है. कोई उन्हें भड़काने और इसे बिना बात का मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है. वे रात 11 बजे के आसपास बाहर से अंडे लेकर आई थीं. मैंने बस समय को लेकर उन्हें डांटा था. यह एक छोटा सा मुद्दा था. यह 28 मार्च की शाम को हुआ था. जब यह घटना घटी तो मेरी पत्नी भी मेरे साथ थी. मैंने एआईएफएफ से भी बातचीत की और उन्हें हर चीज के बारे में जानकारी दी. इसमें कोई गंभीर बात नहीं है.’
हम इसे गंभीरता से लेंगे: कल्याण चौबे
मामला सामने आने के बाद हाल ही में AIFF अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा था, ‘मैंने हाल ही में सुना है कि आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की सामान्य प्रक्रिया का संविधान के अनुसार पालन किया जाएगा. हम दिशानिर्देशों का पालन करेंगे. हम इस मामले को बहुत गंभीरता से लेंगे. समाज में ऐसे आचरण को प्रोत्साहन नहीं मिलना चाहिए. हम इसकी सच्चाई का पता लगाएंगे और उसी अनुसार कार्रवाई करेंगे. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोच, बॉल गर्ल, सहयोगी स्टाफ, चाहे वह कोई भी हो. दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही एक्शन लिया जाएगा. हम जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं ले सकते.’
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
