सारंगढ़: सारंगढ़ भाजपा नगर मीडिया प्रभारी एवं सप्ताहिक अख़बार सारंगढ़ खबर के संपादक रवि तिवारी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन करते हुए कहा है कि अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने के कारण विद्यार्थी हित को देखते हुए एक पाली में लगने वाले प्रदेश के समस्त स्कूलों के समय में परिवर्तन कर छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं के हित के लिए सुबह 7.30 से 11.30 तक संचालित करने जिला कलेक्टर को आदेशित करने हेतु निवेदन किया है।
दरअसल सारंगढ़ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए रवि तिवारी ने मुख्यमंत्री से स्कूलों के समय में परिवर्तन करने अपील की है. सारंगढ़ में अभी अप्रैल की शुरुवात भी नही हुए है और सुबह से ही तल्ख धूप का लोगों को सामना करना पड़ता है. वहीं, इधर दिनों तापमान भी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है. धूप और लू की वजह से बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं. जिसे देखते हुए रवि तिवारी द्वारा अब स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
