सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में मतदान केंद्र तक जुट गया है। आज भाजपा सारंगढ़ विधानसभा के लेंधरा मंडल में बूथ विजय अभियान हेतु बैठक सम्पन्न हुआ, जिसमें भाजपा सरकार की हैट्रिक व 400 सीट में रायगढ़ लोकसभा को जिताने संकल्प लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री भाजपा अजा मोर्चा हरिनाथ खुंटे ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रियता से जुटना है, श्री खुंटे ने कहा की विगत दस वर्ष में सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है, देश के सभी नागरिकों को योजना का लाभ मिला है, तथा सभी भाजपा कार्यकर्तागण मतदान केंद्र में 370 वोटिंग संख्या बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे, साथ ही सभी कार्यकर्ता शत प्रतिशत मतदान करवाने लक्ष्य दिया गया है।
उक्त बैठक में प्रभारी श्रीमती केराबाई मनहर पूर्व विधायक, बैठक प्रभारी हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा, परिमल चंद्रा, मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, किसान मोर्चा दयाराम चौधरी, मंडल महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
