रायगढ़: लैलूंगा की छात्रा के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. युवती के सुसाईड नोट से जो खुलासा हुआ है वो चौंकाने वाला है. युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उसके बॉयफ्रेंड की दो और पुरानी गर्लफ्रेंड थीं. जो कॉल करके युवती को लगातार परेशान कर रही थीं, जिससे तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया. सुसाईड नोट से खुलासा होने के बाद पुलिस मामले में और गहराई से जांच में जुट गई है.

रायगढ़ के लैलूंगा निवासी युवती देववती राठिया (22 वर्ष) ने गुरुवार को किराए के माकन में लटकती हुई लाश मिली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मौके से सुसाईड नोट मिला. जिसमें युवती ने जिक्र किया था कि उसके प्रेमी की दो एक्स गर्लफ्रेंड लगातार फोन कर मृतिका को परेशान कर रही थीं. जिससे वह बेहद परेशान रहती थी और अंत में तंग आकर उसने फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि प्रेमी की पूर्व प्रेमिकाएं धरमजयगढ़ और मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
यह है पूरा मामला
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही रायगढ़ निवासी छात्रा देववती राठिया (22 वर्ष) बीएड के साथ कंप्यूटर की कोचिंग कर रही थी. उसकी गुरुवार सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया. जिसमें आत्महत्या के कारणों का पता चला है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
