वाहन चालक प्रशिक्षण हेतु 16 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित..
रायगढ़, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 8 वीं उत्तीर्ण युवाओं को नि:शुल्क वाहन प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु 16 अक्टूबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं कार्यालयीन समय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते है।
ज्ञात है कि अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित लक्ष्य 50 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित लक्ष्य 100 कुल 150 अभ्यर्थी के लिए नि:शुल्क वाहन प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षण की अवधि 6 माह होगी। प्रशिक्षणार्थियों के आवास की व्यवस्था विभाग द्वारा छात्रगृह योजना की भांति की जाएगी। भोजन व्यवस्था हेतु 500 रुपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति दी जाएगी। वाहन चालक प्रशिक्षण के साथ-साथ वाहन मैकेनिक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को वाहन चालक का व्यवसायिक लायसेंस हेतु निर्धारित शासकीय शुल्क विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों का चयन 8 वीं के परीक्षाफल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदक गरीबी रेखा के नीचे शासन द्वारा जारी गरीबी रेखा की सूची वर्ष 2002 शामिल परिवार में होना चाहिए। अभ्यर्थियों को छ.ग.राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु प्रशिक्षण वर्ष के 01 अक्टूबर 2021 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

