रायगढ़। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आज दिनाँक 12.03.2024 को टाउन पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा सराईभद्दर के विक्की बंजारे (उम्र 33 वर्ष) के घर छापेमार कार्रवाई किया गया । थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि विक्की बंजारे घर पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है । छापेमारी में विक्की बंजारे के कब्जे से दो प्लास्टिक पॉलिथीन में रखा करीब 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है । आरोपी विक्की बंजारे द्वारा शराब अवैध बिक्री के लिये रखना बताया है । आरोपी के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिदार, आरक्षक शशिभूषण साहू, लखेश्वर पुरसेठ और महिला आरक्षक आशा सिदार शामिल थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
