ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण वो काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं. उस जानलेवा चोट के कारण उनका करियर को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे.
मगर कुछ हफ्तों पहले खबर आई कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे. पिछले दिनों उनकी वापसी को लेकर एक बार फिर संशय की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है.
ऋषभ पंत को फिट घोषित किया गया
ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए X पर लिखा, “ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे, जिससे उनकी जान भी जा सकती थी. अब 14 महीनों की रिहैब और रिकवरी प्रक्रिया के बाद विकेट-कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 के फिट घोषित किया जा रहा है.” पंत को इसी चोट के कारण 2023 के आईपीएल सीजन को मिस करना पड़ा था, लेकिन उनके फैंस करीब डेढ़ साल बाद उन्हें एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे.
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
