सारंगढ़ ब्रेकिंग: विधायक चंद्रदेव राय एवं उत्तरी जांगड़े ने जिला कलेक्ट्रेट पुलिस मुख्यालय एसपी कार्यालय निर्धारित स्थलों का किया निरीक्षण…

IMG-20210929-WA0013.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

जगन्नाथ बैरागीरायगढ़। संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ के लोकप्रिय विधायक माननीय चंद्र देव राय जी के जिला निर्माण के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर सारंगढ़ कांग्रेस परिवार ने गर्मजोशी के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े एवं रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार के साथ कांग्रेसी नेताओं ने उनका अभिवादन किया। संसदीय सचिव चंद्र देव राय एवं सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय के चयनित स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक टिप्स प्रशासनिक अधिकारियों को दिए।गौरतलब हो कि सारंगढ़ नगर में प्रवेश करते ही कांग्रेस कार्यालय के समक्ष सभी कांग्रेसियों ने उनका मुंह मीठा करा कर माल्यार्पण किया चंद्र देव राय के साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला था जिसमें बिलाईगढ़ सरसीवा भटगांव अंचल के कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ आए थे। सारंगढ़ कांग्रेस परिवार में स्थानीय विश्राम गृह में चंद्र देव राय जी के साथ बिलाईगढ़ अंचल के सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय अभिनंदन किया संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी द्वारिका देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ़, गणपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, संजय दुबे जिला उपा, पुरुषोत्तम साहु ब्लॉक अध्यक्ष, पवन अग्रवाल, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, विष्णु चन्द्र, हेमंत दुबे, राजा अग्रवाल, ताराचंद देवांगन के साथ सारंगढ़ एसडीएम से बंद कमरे में चर्चा की और भौगोलिक परिस्थितियों तथा सरकारी कार्यालयों के विषयों में विस्तार से चर्चा की तत्पश्चात विश्राम गृह में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस द्वारा क्रमशः सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया गया तथा सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सारंगढ़ विधानसभा बूथ संयोजक सूरज तिवारी, बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारिका देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष अरुण मालाकार, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगडे एवं संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने संबोधित किया। संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने कहा कि सारंगढ़ रायगढ़ जिला छोटा होने के साथ विकास के ज्यादा रास्ते खुलेंगे, किसान हितेषी भूपेश सरकार की इच्छाशक्ति के बदौलत यह नया जिला बना है हम सबको मिलजुल कर जनहित के कार्य करने हैं, आने वाले समय में नगर पालिका का चुनाव होना है सारंगढ़ की जनता को हर कांग्रेस पार्षद को जीता कर मुख्यमंत्री महोदय को जिला निर्माण किए जाने के लिए आभार जताना चाहिए। उन्होंने सारंगढ़ और बिलाईगढ़ की जनता और कांग्रेस के तमाम नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि सारंगढ़ जिला निर्माण बिना बिलाईगढ़ वहां के पदाधिकारियों और विधायक जी के सहमति और सहयोग के बिना बन पाना मुश्किल था हम आप सभी के हमेशा आभारी रहेंगे। सारंगढ़ मुख्यालय में किसी को भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा हम सभी आप सब के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा सरसींवा भटगांव बिलाईगढ़ के समस्त जनता व कांग्रेस के पदाधिकारी और संसदीय सचिव चंद्र देव राय जी कि हम विशेष आभारी हैं और उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि सारंगढ़ मुख्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मैं और पार्टी के तमाम पदाधिकारी हमेशा खड़े रहेंगे। प्रखर वक्ता द्वारिका देवांगन जी बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सारंगढ़ यह बहुत पुरानी मांग थी जिसे भूपेश सरकार में पूर्ण किया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला एक नया इतिहास रखेगा। प्रखर वक्ता सूरज तिवारी जी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए कहा की बिलाईगढ़ पूर्व से ही सारंगढ़ जिला के लिए समर्थित रहा है और नए जिला निर्माण में उनका समर्थन कभी भुलाया नहीं जाएगा। दोनों विधायकों ने एक इतिहास रचा है। मंच का सफल संचालन जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी गौ सेवा आयोग के सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने सभी आगंतुक जनों का आभार प्रदर्शन किया।उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, घनश्याम मनहर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति, खेमराज पटेल मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष, परमानंद पटेल, सखाराम मल्होत्रा, राधे जायसवाल, अजय बंजारे पार्षद प्रतिनिधि, रविंद्र नंदे, अशोक अग्रवाल, शिव टंडन, राकेश पटेल कोषाध्यक्ष, धीरज यादव, विनोद भारद्वाज, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सरिता मल्होत्रा, राजकमल अग्रवाल जिला महासचिव, महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम वाजपेई एनएसयूआई अध्यक्ष रामनाथ सिदार पार्षद, भूपेंद्र सिंह, बबलू वहीदार एल्डरमैन, महेंद्र थवाईत पार्षद प्रतिनिधि, कमल यादव राकेश तिवारी प्रवक्ता, राकेश जाटवर,शंकर चौहान, दुर्गेश अजय,रोहित महिलाने प्रणव बारे, शंकर चंद्रा, दुर्गेश स्वर्णकार, राम सिंह ठाकुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, चारू शर्मा, जितेंद्र पुराईंन राजेंद्र वारे अभिषेक शर्मा हेमन्त चन्द्रा धनेंद्र साहू योगेश सोनवानी रामेश्वर चंद्रा मिलन दास महंत मुकेश साहू प्रवक्ता विजय आशु ठाकुर रवि तिवारी अरुण निषाद आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। कार्यक्रम के अंतिम दौर में अधिवक्ता संघ और राइस मिल एसोसिएशन ने संसदीय सचिव चंद्र देव राय और सारंगढ़ विधायक के प्रति उत्तरी गणपत जांगड़े को गुलदस्ता भेंट कर उनका आदमी अभिवादन किया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts