फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलंगी चौक खलीफा बाबा स्थान के समीप एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।अज्ञात शव को देखने के लिए आसपास के लोगों काफी संख्या में जुट गये।

जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल ने शव मिलने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल एसआई विकास कुमार व बृजेश झा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।
इस संदर्भ में रहता पंचायत के उप सरपंच अमरदीप कुमार गुड्डू ने बताया कि 20 वर्षीय लड़की का शव खलीफा बाबा स्थान के समीप एसएच-77 फारबिसगंज-कुर्सेला जाने वाली पथ पर फेंका हुआ था। ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गयी है। समाचार प्रेषित तक शव की पहचान नहीं हो पायी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
